पहली बार जंगी जहाज पर तैनात हुईं दो महिला अधिकारी


​​नई दिल्ली (हि.स.)​​।​ भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार दो महिला अधिकारियों को जंगी जहाज पर ​महत्‍वपूर्ण तैनाती दी ​गई ​है।​​ ​हेलिकॉप्‍टर स्‍ट्रीम में​ ​सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्‍यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह को ‘ऑब्‍जर्वर्स’ (एयरबोर्न टैक्‍टीशियंस) के रूप में शामिल किया गया है। युद्धपोतों से संचालित होने ​वाले ​हवाई लड़ाकू विमानों ​के एयरबोर्न टैक्‍टीशियंस ​का ​यह पहला महिला ​बैच है, जो जंगी जहाजों के डेक से काम ​करेगा​। ​​​​​नौसेना ने ​इन दोनों महिला अधिकारियों का चयन 17 ऑफिसर्स ​के बीच से किया ​है।
​सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और रीति सिंह भारतीय नौसेना के ​उस ​17 अधिकारियों के एक समूह का हिस्सा हैं, जिन्हें आईएनएस गरुड़, कोच्चि में ​सोमवार को आयोजित एक समारोह में ​’​ऑब्जर्वर​’​ के रूप में स्नातक होने पर ​’​विंग्स​’​ से सम्मानित किया गया​​।​​​ दोनों ‘ऑब्‍जर्वर्स’ ​को एयर नेविगेशन, फ्लाइंग प्रोसीजर्स, हवाई युद्ध के दौरान की आजमाई जाने वाली तरकीबों, ​एंटी​-सबमरीन वारफेयर के अलावा एवियॉनिक सिस्‍टम्‍स की भी ट्रेनिंग दी गई है। अब​ ​तक महिलाओं की ​तैनाती विंग एयरक्राफ्ट तक ​ही ​सीमित थी, जो समुद्रतटों के पास ही टेकऑफ और लैंड करते थे।​ इस मौके पर​ ​मुख्य कर्मचारी अधिकारी (प्रशिक्षण)​ ​रियर एडमिरल एंटनी जॉर्ज ​​ने ​कहा कि यह बड़ा खास मौका है, जब पहली बार महिलाएं हेलिकॉप्‍टर ऑपरेशंस में ​प्रशिक्षित होकर जंगी जहाजों पर तैनात होने जा रही हैं।​​ ​इससे आगे भी अग्रिम पंक्ति में​ महिलाओं की तैनाती का मार्ग प्रशस्त ​होगा​। ​
समारोह ​में ​​​​​रियर एडमिरल एंटनी जॉर्ज ने ​इस ग्रुप में शामिल ​चार महिला ​अधिकारियों और भारतीय तटरक्षक बल के 13 ​​​स्नातक अधिकारियों को पुरस्कार और प्रतिष्ठित​ ‘​विंग्स​’​ भेंट किए। इसके अलावा मुख्य अतिथि ने छह अन्य अधिकारियों को​ ‘​इंस्ट्रक्टर बैज​’​ से सम्मानित किया।​ इसमें एक महिला समेत नौसेना के पांच और ​भारतीय तटरक्षक बल से​ एक अधिकारी हैं, जिन्होंने ​नेविगेशन प्रशिक्षक (क्यूएनआई) के रूप में सफलतापूर्वक स्नातक किया ​है​।​ इस अवसर पर रियर एडमिरल एंटनी जॉर्ज ने ​कहा कि ये अधिकारी भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री टोही और पनडुब्बी रोधी युद्धक विमानों की सेवा करेंगे।​​
उन्होंने बताया कि इसके अलावा लेफ्टिनेंट हितेश सिंह को उत्तर प्रदेश ट्रॉफी से सम्मानित किया गया​​।​ ​​उन्हें सब लेफ्टिनेंट आरवी कुंटे मेमोरियल बुक प्राइज से ​भी ​सम्मानित किया गया, जिन्हें ‘बेस्ट इन ग्राउंड सब्जेक्ट’ चुना गया।​​​ ​लेफ्टिनेंट अनुज कुमार को फ्लैग ​​ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौ​​सेना कमान ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जिन्हें ‘बेस्ट इन फ्लाइंग’ घोषित किया गया।​ ​22वें ​एसएससी​ ऑब्जर्वर कोर्स से ​​करिश्मा​ आर को ​’​ओवरऑल मेरिट​’ में ​उच्च प्रदर्शन के लिए पुस्तक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।​​

error: Content is protected !!