Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपरामर्श केंद्र ने लौटाई चार परिवारों की खुशियां

परामर्श केंद्र ने लौटाई चार परिवारों की खुशियां

फिरोजाबाद (हि.स.)। आंग्ल नववर्ष के मौके पर परिवार परामर्श केन्द्र टीम ने रविवार को छह परिवारों का बुलाया, जिसमें से चार परिवारों के बीच सुलहनामा कराते हुए उनकी खुशियां लौटाई है। सभी दम्पत्ति खुशी-खुशी अपने घर को रवाना हुए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र पर रविवार को 10 मामलों से सम्बन्धित दोनों पक्षों को तलब किया गया। जिसमें छह मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित आए। ऐसे में परामर्श टीम के सदस्यों की कवायद के बाद चार घरेलू मामलों में आपसी सुलहनामा कराया गया है। जिनमें सुजाता पत्नी धर्मेंद्र रतौली नारखी, जशोदा पत्नी आनन्द व नूतन पत्नी अक्षय आवास विकास कालोनी शिकोहाबाद व चक्रेश पत्नी दीनदयाल भोगांव मैनपुरी है। इनके परिवारों के आपसी चल रहे घरेलू विवादों में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से सुलहनामा कराते हुए इन्हें सकुशल घर रवाना किया गया है। दोनों पक्षों के परिवारिजनों ने पुलिस टीम व परामर्श टीम के इस कार्य की सराहना की है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular