Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

-परिजनों का आरोप-जेल प्रशासन की लापरवाही से गई जान

सुलतानपुर (हि.स.)। जिला जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन की लापरवाही से मौत हुई है। कैदी की मौत से जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये।

हत्यारोपी सूफियान (28) पुत्र सलीम लगभग आठ माह से जिला कारागार में बंद था। रविवार तड़के उसकी हालत बिगड़ गई तो उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक सूफियान के चचेरे भाई रिजवान का आरोप है कि उसके भाई की तबियत खराब थी। जेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पहले से कोई सूचना नहीं दी। रात में उसकी तबियत बिगड़ी तब भी कोई सूचना नहीं दी गई। आज जब उसकी मौत हो गई तो सूचना दी गई है। फिलहाल कैदी की मौत को लेकर कोई भी जुबान खोलने को तैयार नहीं है।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular