Wednesday, September 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा: अवैध पटाखों के साथ एक गिरफ्तार

नोएडा: अवैध पटाखों के साथ एक गिरफ्तार

नोएडा (हि.स.)। नोएडा समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण का प्रकोप लगातार जारी है। सोमवार को यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सात सौ के ककरीब दर्ज किया गया। इस कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखे जलाना प्रतिबंधित है। 
इसी क्रम में नोएडा सेक्टर 39 थाना पुलिस ने अवैध पटाखों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने कहा कि थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस ने अवैध पटाखे बेच रहे गोविन्द नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 4 बोरों में रखे भिन्न-भिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular