Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनुपूर शर्मा के समर्थन में हिन्दू महासभा युवा प्रकोष्ठ सड़क पर उतरा

नुपूर शर्मा के समर्थन में हिन्दू महासभा युवा प्रकोष्ठ सड़क पर उतरा

लखनऊ (हि.स.)। अखिल भारत हिन्दू महासभा युवा प्रकोष्ठ जिला इकाई के कार्यकर्ताओं का पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा को समर्थन मिला है।

हिन्दू-देवी देवताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और जुमे की नमाज पर रोक लगाये जाने के अलावा नुपूर शर्मा को जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग रखी है। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ ने केन्द्र और राज्य सरकार को प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है।

तय कार्यक्रम के अनुसार युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंशुमान त्रिवेदी के नेतृत्व में काफी संख्या में युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता हनुमान सेतु पर एकत्र हुए। यहां से शुरू हुई पदयात्रा परिवर्तन चौक पहुंची। वहां पहले से मौजूद पुलिस प्रशासन ने आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

पदयात्रा के दौरान युवा कार्यकर्ता भाजपा से निलम्बित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के समर्थन के साथ जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध कराने और हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंशुमान त्रिवेदी ने कहा कि जिस तरह से शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन हुआ। पत्थरबाजी, हिंसा और अराजकता फैलाने का काम किया गया। ऐसे लोगों के खिलाफ योगी सरकार कड़े कदम उठा रही है, जो सराहनीय है। सरकार को चाहिए कि मस्जिदों में होने वाली जुमे की नमाज पर प्रतिबन्ध लगा दे।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular