Friday, May 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनीतीश कटारा हत्याकांड के गवाह की पत्नी पर हमला, लहूलुहान कर सड़क...

नीतीश कटारा हत्याकांड के गवाह की पत्नी पर हमला, लहूलुहान कर सड़क पर फेंका

 -पति ने लगाया डीपी यादव गैंग पर आरोप, एफआईआर दर्ज

गाज़ियाबाद (हि.स.)। बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह अजय कटारा की पत्नी मधु कटारा पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उन्हें न केवल सड़क पर फेंक दिया बल्कि लहूलुहान भी कर दिया है।
इस संबंध में मधु के पति अजय कटारा ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री डीपी यादव गैंग के गुर्गों ने यह हमला किया है। एसपी सिटी दित्य ज्ञानेंद्र ने बताया कि यह घटना 13 नवम्बर की बताई गई है जिसको लेकर साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि नीतीश कटारा हत्याकांड 2002 में हुआ था जिसमें बाहुबली नेता डीपी यादव के पुत्र विकास यादव समेत कई लोगों को नामजद किया किया गया। उन्हें कोर्ट में सजा हुई थी और वह जेल में है। एक अन्य मामले में इन दिनों डीपी यादव भी सजा काट रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular