Friday, August 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनाराज किशोरी ने किया कीटनाशक का सेवन, मौत

नाराज किशोरी ने किया कीटनाशक का सेवन, मौत

मीरजापुर(हि.स.)। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बरबसा राजा गांव में किसी बात को लेकर नाराज किशोरी ने कीटनाशक दवा पी ली। उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह किशोरी की मंडलीय चिकित्सालय में मौत हो गई।

बरबसा राजा गांव निवासी हरिशंकर मौर्य की 17 वर्षीय पुत्री मनीषा किसी बात को लेकर परिजन से नाराज हो गई और कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में किशोरी की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए सीएचसी लालगंज ले गए। चिकित्सक ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि कीटनाशक दवा पीने से किशोरी की उपचार के दौरान मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। परिजन की सूचना पर घटना की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular