कानपुर (हि.स.)। जनपद के दक्षिण इलाके में नये थाना हनुमंत विहार अंतर्गत मंगलवार को नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
थाना हनुमंत विहार क्षेत्र स्थित धोबिन पुलिया के पास नहर में आज एक युवक का शव उतराता देख क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाते हुए शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस ने मृतक के बारे में जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हनुमंत विहार थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के बारे में काफी पूछताछ के बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
महमूद
