Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनवरात्र के प्रथम दिन मां विंध्यवासिनी के दर्शन को पहुंचे उप मुख्यमंत्री...

नवरात्र के प्रथम दिन मां विंध्यवासिनी के दर्शन को पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य

मीरजापुर (हि.स.)। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन राजश्री शृंगार व आरती के पश्चात उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सपत्निक मां विंध्यवासिनी माता के दर्शन पूजन को पहुंचे। दर्शन पूर्व पत्नी के साथ मंदिर की छत पर गुप्त अनुष्ठान पर बैठे।

नवरात्र के प्रथम दिन शनिवार को प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सपत्नीक विंध्य धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। पत्नी के साथ उन्होंने अनुष्ठान भी किया। दर्शन-पूजन के पश्चात उन्होंने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामना दी। नवरात्र के प्रथम दिन मां विंध्यवासिनी के दर्शन का सौभाग्य अधिकाधिक प्राप्त हो, मां से कामना की। कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। मैं पूरे प्रदेश एवं देश के लोगों को नव सम्वत एवं नवरात्रि की हार्दिक शुभकामना देता हूं। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र समेत जिले के आलाधिकारी मौजूद रहे।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular