– देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत बढ़कर हुआ 93.04 फीसद
नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 87 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44 हजार 684 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 87,73,479 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 520 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,29,188 तक पहुंच गई है।
शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,80,719 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 81,63,572 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 93.04 प्रतिशत हो गया है।
पिछले 24 घंटे में 09 लाख से अधिक किए गए टेस्ट देश में पिछले 24 घंटे में 09 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक 13 नवम्बर को 09,29,491 टेस्ट किए गए। देश में अब तक कुल 12,40,31,230 टेस्ट किए जा चुके हैं।
