Thursday, May 28, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में ओमीक्रोन का कोई मामला नहीं- मनसुख मंडाविया

देश में ओमीक्रोन का कोई मामला नहीं- मनसुख मंडाविया

नई दिल्ली (हि.स.)।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि देश में कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन का कोई मामला सामने नहीं आया है।

संसद में देश के लोगों को आश्वस्त किया कि इस वेरिएंट से निपटने के लिए भी सभी पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि सभी राज्यों को एहतियात बरतने और विदेश से आने वाले सभी यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बताया कि अबतक ओमीक्रोन 14 देशों में दस्तक दे चुका है लेकिन भारत में अभी इसका कोई मामला सामने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular