देश के 24 राज्यों में पॉजिटिविटी दर 15 प्रतिशत से अधिक : स्वास्थ्य मंत्रालय

विजयालक्ष्मी
नई दिल्ली (हि.स.)। देश में 24 राज्यों में पॉजिटिविटी दर 15 प्रतिशत से अधिक है। वहीं, 8 राज्य ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी दर 5-15 प्रतिशत है। 4 राज्यों में 5 प्रतिशत से कम पॉजिटिविटी दर है। 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां एक लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 8 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामले हैं। 16 राज्य ऐसे हैं जहां 50 हजार से भी कम सक्रिय मामले हैं। 
गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में लव अग्रवाल ने बताया कि 187 ऐसे जिले हैं जहां पर पिछले दो हफ्तों में कोरोना के मामले घट रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश में अबतक 83.26 प्रतिशत मामले ठीक हुए हैं। देश में करीब 37.1 लाख सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 3 मई को रिकवरी रेट 81.3 प्रतिशत थी जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,62 लाख नए मामले दर्ज हुए हैं। 

error: Content is protected !!