Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदुकान का शटर तोड़कर चार लाख की बैटरी चुरा ले गए चोर

दुकान का शटर तोड़कर चार लाख की बैटरी चुरा ले गए चोर

कानपुर (हि.स.)। चकेरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को शटर तोड़कर चोरों ने बैटरी की दुकान से चार लाख का माल पार कर दिया। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

चकेरी इलाके में रहने वाले शाहरूख शेख की मंगला बिहार पुलिया के पास हाइवे पर एसएस बैटरी के नाम से दुकान है। रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह जब दुकानदार दुकान पहुंचा तो देखा कि शटर टूटा हुआ और दुकान में रखे चार लाख रुपये कीमत की 46 बैटरियां गायब हैं। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगाला, तो उसमें चोर देखे गए हैं। चोरी की घटना रात दो बजे के आसपास की है। लोडर से करीब छह-सात चोरों आए। दो चोरों दुकान में दाखिल हुए और बैटरी बाहर खड़े चार साथियों को पकड़ाया। इसके बाद चोर दुकान से माल पार कर निकल गए। एक से डेढ़ घंटे के भीतर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार ने बताया कि बीती रात चोर एक दुकान का शटर तोड़कर करीब चार लाख रुपये की बैटरी चुरा ले गए हैं। दुकानदार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

राम बहादुुर

RELATED ARTICLES

Most Popular