Saturday, April 18, 2026
Homeखेलदिव्यांग चैंपियनशिप में वेस्ट जोन ने आत्मनिर्भर कप अपने नाम किया

दिव्यांग चैंपियनशिप में वेस्ट जोन ने आत्मनिर्भर कप अपने नाम किया

तीन दिवसीय ऑल इंडिया जोनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप

वाराणसी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड व फिजिकली चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित ऑल इंडिया जोनल दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी ‘आत्म निर्भर कप’ रविवार को वेस्ट जोन ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में वेस्ट जोन ने साउथ जोन को आठ विकेट से हरा एकतरफा जीत दर्ज की।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव रवि चौहान ने विजेता खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

अतिथियों में सीए जमुना शुक्ला, डॉ.शिप्रा घर, डॉ.एस बी सिंह, अमित सिंह, शशि शंकर पटेल एवं सेंट्रल जोन की अध्यक्ष की मौजूदगी में रवि चौहान ने विजेता टीम के खिलाड़ी उत्पल मजुमदार व रवि पाटिल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा। विजेता टीम को 50 हजार रूपये नगद धनराशि सहित ट्राफी प्रदान की गई। शेष प्रतिभाग करने वाली ईस्ट, नार्थ व सेंट्रल जोन की टीम को 10 हजार रुपये नगद सहित स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

मैन आफ द सीरीज वेस्ट जोन के रविंदर साटे व बेहतरीन बैट्समैन का खिताब साउथ जोन के विक्टर को दिया गया। ट्रॉफी के आयोजन व सफलता के लिए प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.पंकज कुमार सिंह, डॉ.रितु गर्ग,आलोक श्रीवास्तव, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव (गणेश जी), विनय सिंह, शशि शंकर पटेल, अजय सिंह बॉबी आदि ने योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular