Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब, एमपी, महाराष्ट्र तक देह व्यापार करने वाली महिला...

दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब, एमपी, महाराष्ट्र तक देह व्यापार करने वाली महिला गिरफ्तार

– आगरा से चल रही थी फरार, गिरफ्तारी पर था 20 हजार का इनाम

गाजियाबाद़ (हि.स.)। क्राइम ब्रांच व कवि नगर पुलिस ने सोमवार को आगरा से 20 हजार की इनामी महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला दो साल पहले से आगरा से फरार चल रही थी। यह महिला देह व्यापार के धंधे में शामिल है और एक संगठित गिरोह चला रही थी। यह आगरा में आने वाले देसी और विदेशी पर्यटकों को युवतियां उपलब्ध कराती थी।

क्राइम ब्रांच व कवि नगर पुलिस ने दिव्यांशी उर्फ अमरजीत कौर उर्फ तबस्सुम फातिमा निवासी नई दिल्ली को शास्त्री नगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले इस गिरोह की सरगना रोशनी को गाजियाबाद पुलिस की स्वाट टीम गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि दिव्यांशी के खिलाफ दो साल पहले आगरा में देह व्यापार का मामला दर्ज कराया गया था। जहां से वह फरार हो गई थी। गिरफ्तारी न होने पर आगरा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

बताया कि पूछताछ में दिव्यांशी ने बताया कि रोशनी के जेल जाने के बाद उसने इस गिरोह में नए सदस्य जोड़ें और गिरोह का संचालन संगठित तरीके से कर रही थी। उन्होंने बताया कि वह नाम पता बदल बदल कर अलग-अलग स्थानों पर रह रही थी। ताकि पुलिस की पकड़ से बची रहे। श्री अग्रवाल ने बताया कि इस गिरोह के तार दिल्ली एनसीआर के अलावा पंजाब महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश महाराजा मार्ग उत्तर प्रदेश तक फैले हुए हैं।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular