– अधिकारी ने चुनाव ड्यूटी पर जा रहे इंस्पेक्टर, एसआई, कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल सहित फोर्स को किया ब्रीफ
– चौथे चरण में होने वाले चुनाव के लिये जनपद सीतापुर रवाना हुआ कानपुर कमिश्नरेट का पुलिस फोर्स
कानपुर (हि.स.)। मतदान के लिये जिस भी केंद्र पर आपकी ड्यूटी लगे, आप वहां की स्थानीय पुलिस से केंद्र और आसपास की संवेदनशीलता अवश्य चेक कर लें। ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति के लिये पूर्व में ही तैयार रह सकें और उससे निपटा जा सके। यह सुझाव अपर पुलिस आयुक्त आनंन्द कुलकर्णी ने सोमवार को चुनाव ड्यूटी पर सीतापुर रवाना हो रही फोर्स को ब्रीफ करते हुए दिए।
बता दें कि, चौथे चरण के मतदान ड्यूटी के लिये कानपुर पुलिस कमिश्नरेट से 1806 पुलिसकर्मी 41 बसों में सकुशल, शांतिपूर्ण, स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सीतापुर के लिए रवाना हुए। इनमें 206 निरीक्षक व उपनिरीक्षक श्रेणी के तथा 1600 मुख्य आरक्षी व आरक्षी श्रेणी के पुलिसकर्मी हैं।
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस फोर्स के जनपद से ड्यूटी पर जाने से पूर्व अपर पुलिस आयुक्त आनंन्द कुलकर्णी ने पुलिस कर्मियों के साथ चुनाव सम्बंधी जानकारी दी और किसी भी हालात से निपटने की रणनीति के बारे में बताया। पुलिस कर्मियों को केन्द्र व बूथ की हालात बिगड़ने पर किसी तरह से भीड़ को काबू किया जाए, इसकी भी बारीकियां व साधवानी बताई। कर्मियों को उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें निष्पक्षता से चुनाव कराने की बात कही।
महमूद/मोहित
