Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे बोल्ट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे बोल्ट

क्राइस्टचर्च (हि.स.)। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। कोच गैरी स्टीड ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।

बोल्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट के लिए टीम में नहीं थे क्योंकि उनकी पत्नी अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वालीं थी।

स्टीड ने कहा,”वह अपनी जिम्मेदारियों के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वह पिता बनने वाले हैं, इसलिए वह पहले टेस्ट मैच से चूक गए थे और अब वह दूसरे टेस्ट मैच में भी हिस् नहीं लेंगे।”

न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

स्टीड ने कहा, “हमने एक फ्रंटलाइन स्पिन विकल्प पर विचार किया, लेकिन ऐसा महसूस नहीं हुआ कि हमें इस पिच के इतिहास को देखते हुए स्पिनर को न खिलाने का फैसला किया।”

न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट पारी और 276 रन से जीता था। दूसरा टेस्ट 25 फरवरी से शुरू होगा।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular