नई दिल्ली (हि.स.)। कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान के तहत देश में पिछले 24 घंटे में 7 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए। इसके साथ देश में अबतक 175 करोड़, 46 लाख टीके लगाए जा चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार सुबह तक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को 172 करोड़ 32 लाख टीके की खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अभी भी टीके की 11.18 करोड़ खुराक मौजूद है।
विजयालक्ष्मी
