Saturday, May 2, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना के नए मामलों में आई कमी, 24 घंटे में 16051 नए...

कोरोना के नए मामलों में आई कमी, 24 घंटे में 16051 नए मरीज

नई दिल्ली(हि.स.)। देश में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे और कमजोर पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह तक देश में कोरोना के 16,051 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 37 हजार 901 है। इस दौरान कोरोना संक्रमित 206 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़, 21 लाख , 24 हजार, 284 हो गई है। इस दौरान रिकवरी रेट बढ़कर 98.33 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2 लाख, 02 हजार 131 तक पहुंच गई है। दैनिक संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 08 लाख 31 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 76 करोड़ 01 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular