Wednesday, June 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतमिलनाडु से सातवां दल भी काशी पहुंचा, डमरू वादन के साथ भव्य...

तमिलनाडु से सातवां दल भी काशी पहुंचा, डमरू वादन के साथ भव्य स्वागत

-दल ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, काशी विश्वनाथ धाम में किया भ्रमण

वाराणसी (हि.स.)। काशी-तमिल संगमम् में भाग लेने के लिए तमिलनाडु से सातवां दल भी वाराणसी पहुंच चुका है। शुक्रवार देर रात बनारस रेलवे स्टेशन पर दल में शामिल 208 आध्यात्मिक लोगों का डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच स्वागत किया गया।

दल में तमिलनाडु के अलावा पुद्दुचेरी और दूसरे जगह के भी तमिल भाषी नागरिक शामिल हैं। होटल में रात्रि विश्राम के बाद दल शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के लिए पहुंचा। मंदिर चौक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा और अन्य अफसरों ने अगवानी की। मंदिर परिसर में डमरू की ध्वनि और पुष्प वर्षा के बीच भव्य स्वागत से दल आह्लादित दिखा। मंदिर के सीईओ ने दल को मंदिर में दर्शन पूजन कराया। दर्शन पूजन के बाद दल ने श्री काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता देखी। यहां मंदिर के निर्माण के बारे में दल को जानकारी दी गई। उसके उपरांत उन्हें मां अन्नपूर्णा रसोई में भोजन कराया गया। दल के सदस्यों ने आसपास के मार्केट में भ्रमण करते हुए अन्य मंदिरों में दर्शन् पूजन किया। शाम को संत रविदास घाट से क्रूज से सभी मेहमानों को बनारस के घाटों का दर्शन कराते हुए मां गंगा के भव्य आरती में सम्मिलित किया जाएगा। जहां पर वह मां गंगा की आरती देखेंगे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular