Tuesday, June 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाडीएम ने किया महादेव जलधारा का लोकार्पण

डीएम ने किया महादेव जलधारा का लोकार्पण

कहा, भामाशाह आगे बढ़ाते रहें ऐसे कल्याणकारी कार्यक्रम

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। देवादिदेव महादेव की जटा से निकली गंगा की धारा जिस प्रकार राजा सगर के 60 हजार पुरखों का उद्धार करते हुए युगों-युगों से करोड़ों लोगों का प्यास बुझा रही है, उसी प्रकार से नगर के सम्भ्रांत व्यक्तियों के सहयोग से शुरू किए गए शीतल पेयजल संयंत्र भी जिले के कोने-कोने से शहर में आने वाले हजारों जनपद वासियों के प्यास बुझाने का काम करेंगे। यह बात जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने गुरुवार की देर शाम राजकीय बालिका इंटर कालेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर समाजसेवी दीपक मोदी द्वारा लगवाए गए शीतल पेयजल संयंत्र ‘महादेवा जलधारा’ का शुभारम्भ करने के अवसर पर व्यक्त किए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिस नगर के व्यवसायी भामाशाह बनकर कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना शुरू कर देते हैं। उस नगर की तरक्की कोई रोक नहीं सकता। मैं गोंडा में कार्यभार ग्रहण करने के बाद से सामुदायिक सहभागिता के आधार पर अनेक कल्याणकारी कार्यक्रमों का लोकार्पण कर चुका हूं। इनमें से गर्मी के दिनों में आम लोगों के लिए शीतल जलधारा की स्थापना भी एक है। डीएम ने कहा कि इस क्रम में आज यहां पर पांचवें शीतल पेयजल संयंत्र का लोकार्पण करके मुझे खुशी की अनुभूति हो रही है। उन्होंने इस अभियान को निरन्तर आगे बढ़ाते रहने की अपील करने के साथ कहा कि उन्हें विश्वास है, यह अभियान भविष्य में भी ऐसे ही चलता रहेगा और प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थानों पर शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने ऐसे नेक कार्यों के लिए प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। इससे पूर्व उन्होंने फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर इस प्याऊ का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता और उप जिलाधिकारी सदर वीके सिंह ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक दीपक मोदी ने बताया कि इस संयंत्र में चार टोटी लगाई गई है। दो से शीतल जल निकलेगा, जबकि दो से सामान्य पानी निकलेगा। लोग इच्छानुसार पानी पी सकेंगे। उन्होंने इसी के ठीक बगल में एक छोटा सा उद्यान भी विकसित किए जाने की इच्छा व्यक्त की, जिसकी मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशंसा की। जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियां ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तुलसी के पौध भी रोपित किए। डीएम ने इस स्थान पर कुछ अन्य औषधीय पौध रोपने का भी निर्देश डीआइओएस को दिया। श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला के प्रमुख अनिल मित्तल, योगेन्द्र कुमार अग्रवाल, राजीव रस्तोगी, पंकज मोदी, राज कमल गोयल, डा. आलोक अग्रवाल, उमेश शाह, संजू छाबड़ा, मुकेश अग्रवाल पिण्टू आदि ने अतिथियों को बुके और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर जीजीआइसी की प्रधानाचार्य गीता त्रिपाठी, महेन्द्र छाबड़ा, योग शिक्षक प्रवीण कुमार तिवारी, गोपाल मित्तल, मनीष मोदी आदि उपस्थित रहे।

डीएम ने किया महादेव जलधारा का लोकार्पण

यह भी पढें :  TB मरीजों की जानकारी दीजिए और पाइए प्रोत्साहन राशि

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular