Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडिंपल यादव बोलीं, 'यह चुनाव नेताजी का है, मेरा नहीं'

डिंपल यादव बोलीं, ‘यह चुनाव नेताजी का है, मेरा नहीं’

– मैनपुरी उपचुनाव : डिंपल यादव ने नुक्कड़ सभाएं कर जनता से मांगा समर्थन

इटावा (हि.स.)। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार की सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार डिंपल यादव जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं और डोर-टू-डोर कैंपेनिंग कर जनता से समर्थन मांगा।

मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव मैदान में उतरी सपा उम्मीदवार डिंपल यादव जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं में शामिल होकर जनता से वोट मांग रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने सैफई ब्लॉक में तबाड़-तोड़ कई नुक्कड़ सभाएं कीं। डिंपल यादव ने एक के बाद एक सैफई, हैंवरा, नगला बरी, परासना, नगला सेवा, टिमरुआ, नगला मठिया, परासना समेत पूरे सैफई ब्लॉक क्षेत्र में सभाएं कीं।

डिंपल यादव बोलीं, ‘यह चुनाव नेताजी का है, मेरा नहीं’

डिंपल यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, यह मेरा नहीं है यह नेताजी(स्व.मुलायम सिंह यादव) का चुनाव है। आप लोगों का चुनाव है। सैफई नेताजी का घर है। मैं आप सबकी बहू हूं। आप लोग मेरे पक्ष में मतदान कर रिकॉर्ड मतों से जीत दिलवाएं।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव लोकसभा सीट मैनपुरी से सांसद थे। उनके स्वर्गवास के बाद इस सीट पर 05 दिसम्बर को उपचुनाव है।

चाचा व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव सपा प्रत्याशी व बहू डिंपल यादव के लिए चुनाव मैदान में प्रचार की कमान संभालते हुए वोट मांगने में कूद गई है। पूर्व मंत्री शिवपाल यादव जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव में जाकर डोर-टू-डोर कैंपेनिंग करने में जुट गए हैं। वह नेताजी की सीट पर भारी मतों से सपा उम्मीदवार को जीताने की अपील कर रहे हैं।

रोहित/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular