Monday, September 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशझांसी समेत ललितपुर में भी बनेगा हवाई अड्डा : संजय प्रसाद

झांसी समेत ललितपुर में भी बनेगा हवाई अड्डा : संजय प्रसाद

झांसी (हि.स.)। जनपद में हवाई अड्डा बनाने की प्रक्रिया में एक बार फिर तेजी आ गई है। मुख्यमंत्री के सचिव संजय प्रसाद व एयर पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया( एएआई )की टीम ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर अधिकारियों से चर्चा की। इसके पूर्व उन्होंने ललितपुर में भी एयर स्ट्रिप का निरीक्षण किया।

नगर में अभी सेना की हवाई पट्टी है, जिसका समय-समय पर वीआईपी के प्लेन उतारने के लिए उपयोग किया जाता है। लंबे समय से यहां सिविल हवाई अड्डा बनाने की कोशिश चल रही है। सांसद अनुराग शर्मा की पहल पर इस बार तहसील सदर के ग्राम सिमरधा में जमीन चिन्हित की गई है। जमीन का एएआई के अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री के सचिव संजय प्रसाद ने पूरी टीम के साथ सैन्य हवाई पट्टी व प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। 
उन्होंने बताया कि पूरी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जायेगी और आदेश मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि ललितपुर में भी पुरानी स्ट्रिप का निरीक्षण कर लिया गया है। वहां भी काॅमर्सियल हवाई पट्टी बनाने की तैयारी है। इस दौरान झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा, आईजी सुभाष सिंह बघेल, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु व तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular