हरदोई (हि.स.) । उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली स्थित निवास पर उनसे मुलाकात की तथा ज्ञापन देकर उत्तर प्रदेश में जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों के यहां जनरल सर्वे छापे किये जाने की समस्या बताई। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद से राजनाथ सिंह को अवगत कराते हुए कहा प्रदेश में जनरल छापों की वजह से प्रदेश के विभिन्न जिलों के व्यापारियों में भय की स्थिति है तथा व्यापारी छापे के डर से दुकानें बंद कर रहे हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री से हस्तक्षेप करते हुए तत्काल जनरल सर्वे छापे रोकने की मांग की।उन्होंने रक्षा मंत्री से कहा कि यदि किसी व्यापारी की शिकायत हो, उसके यहां ही केवल जांच होनी चाहिए । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिंह ने किसी भी स्तर पर व्यापारियों का उत्पीड़न न होने देने का आश्वासन दिया।
अम्बरीष
