Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिला बदर अपराधी का तालिबानी खौफ़, हंटर से पीट चटवाये जूते

जिला बदर अपराधी का तालिबानी खौफ़, हंटर से पीट चटवाये जूते

रायबरेली(हि.स.)। जिला बदर अपराधी के तालिबानी ख़ौफ़ का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक किशोर को हंटर से पीटकर जूते चटवाये जा रहे हैं। वीडियो के वॉयरल होने के बाद हड़कम्प मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के सलोन मार्ग स्थित एक शिव मंदिर के पास का है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो करीब दस दिन पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो में विपुल नाम के एक किशोर को बुरी तरह बेल्ट से पीटा जाता है और फिर उससे एक युवक अपने तलुए को चटवा रहा है। वीडियो इतना यातना भरा है कि उसे देखकर तालिबानी आतंकियों का एहसास होता है। वीडियो में गांजा तस्करी की बात भी सुनने में मिल रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है।

बताया जाता है कि जो युवक अपने तलुए चटवा रहा है, वो जिला बदर अपराधी है। पीड़ित किशोर को उसने अपने एक साथी को भेजकर मंदिर के पास बुलवाया था। उसके बाद किशोर के साथ बुरी तरह अमानवीय कृत्य हुआ। यह सब केवल क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। अब जब मामला वायरल हुआ है तो पुलिस कार्रवाई की बात कर रही है। पीड़ित किशोर की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच सीओ डलमऊ को सौंपी गई है, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular