Monday, May 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजानवर को बचाने में कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटी,एक की मौत,...

जानवर को बचाने में कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटी,एक की मौत, चार घायल

औरैया(हि. स.)। बेला थाने की सहार चौकी के अंतर्गत कस्बा के निकट गांव पुरवा तरा में औरैया कन्नौज मार्ग पर शुक्रवार की सुबह सड़क पर जानवर को बचाने में ओमनी कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खड्ड में जा गिरी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार घायल हो गए। कार सवार गंगा स्नान कर लौट रहे थे।

बेला थाने के जलालपुर निवासी 65 वर्षीय रामप्रकाश पुत्र साधू दोहरे अपनी बहन के यहाँ शहबाजपुर सहार आये थे। गुरुवार की रात वह अपने मामा के लड़के पतरौल व परिवार के साथ गंगा नहाने के लिए कन्नौज गए थे। शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान कर वह घर वापस लौट रहे थे। सहार के निकट गाँव पुरवा तरा के पास सड़क पर जानवर आ गया। जिसे बचाने में कार अनियंत्रित हो गई और खड्ड में जा गिरी। ओमनी कार सड़क से करीब सात फ़ीट गहरे खड्ड में गिरी थी। घटना में रामप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कैलाश बाबू पुत्र पतरौल, पतरौल पुत्र रामानंद , मिथिलेश कुमारी पत्नी भोला सिंह, गोविंद पुत्र पतरौल निवासी झाबरपुर्वा दिबियापुर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी चौकी इंचार्ज सहार को दी। चौकी इंचार्ज राजपाल सिंह ने घायलों को एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य पूर्वा तरा सहार पहुंचाया जहां घायलों को तिर्वा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular