Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशझांसी के नावेद खान बने भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव

झांसी के नावेद खान बने भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव

-नावेद बोले, यह कांग्रेस में ही संभव

झांसी (हि. स.)। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झांसी के युवा नेता और एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव रहे नावेद खान को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनको भारतीय युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है।

भारतीय युवा कांग्रेस के इतिहास में झांसी से राष्ट्रीय सचिव बनने वाले नावेद पहले युवा नेता हैं। नावेद खान की जमीनी पकड़ और पार्टी के प्रति उनकी वफादारी तथा पूरे देश में संगठन के प्रति कर्मठता को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। नावेद इससे पहले कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश अध्यक्ष और झांसी के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नावेद के राष्ट्रीय सचिव बनने पर उनके समर्थक एवं बुंदेलखंड के युवाओं ने हर्ष जताया।

इस संबंध में नावेद खान ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी में ही मुमकिन है कि एक गैर राजनीतिक परिवार के बेटे को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवरु, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने बुंदेलखंड के बेटे राष्ट्रीय पटल पर काम करने का अवसर प्रदान किया।

महेश/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular