वाराणसी (हि.स.)। प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। काशी क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान को धार देने के लिए सोमवार को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंची। जहां पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
बाबतपुर एयरपोर्ट से केन्द्रीय मंत्री प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। प्रयागराज महानगर के तीनों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में केन्द्रीय मंत्री चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। पार्टी नेताओं के अनुसार केन्द्रीय मंत्री दक्षिण विधानसभा के मीरापुर, पश्चिमी विधानसभा के प्रीतम नगर एवं शाम पांच बजे उत्तरी विधानसभा के कटरा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी हर्षवर्धन बाजपेयी के समर्थन में सभा करेंगी।
श्रीधर
