Tuesday, November 24, 2026
Homeव्यापारघरेलू शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क गिरावट के साथ खुले

घरेलू शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क गिरावट के साथ खुले

मुम्बई(हि.स.)। कमजोर वैश्विक संकेतों से कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को घरेलू बाजार के दोनों बेंचमार्क सेंसेक्स निफ्टी हल्की गिरावट के साथ खुले।

शुरुआती सत्र में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 33.15 अंक या 0.08 फीसदी की कमजोरी के साथ 40592.36 के स्‍तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 6.50 अंक या 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,928 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular