Thursday, July 23, 2026
Homeस्वास्थ्यग्लूकोमा के सम्बंध लोगों को किया जागरूक

ग्लूकोमा के सम्बंध लोगों को किया जागरूक

कानपुर (हि.स.)। विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के तहत गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज और कानपुर ओफ्थलमिक सोसाइटी ने सोमवार को महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि नेत्र विभाग के डॉक्टरों एवं छात्र-छात्राओं तथा रामा मेडिकल कॉलेज के संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में पांच सौ से अधिक लोगों को ग्लूकोमा के सम्बंध में जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान में लगभग 70 चिकित्सक और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अभियान में कानपुर ओफ्थलमिक सोसाइटी ने सहयोगी के रूप में अच्छा प्रयास किया।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular