Thursday, August 20, 2026
Homeअन्यगोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए चली स्पेशल ट्रेन

गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए चली स्पेशल ट्रेन

लखनऊ(हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे ने मुम्बई जाने वाले यात्रियों की मांग पर 02104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार सुबह 03 बजे से गोरखपुर स्टेशन से शुरू कर दिया है। यह ट्रेन अब 29 जून को चलाई जाएगी। इससे मुम्बई जाने वाली यात्रियों को राहत मिलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की मांग पर 02104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन गोरखपुर स्टेशन से बुधवार सुबह 03 बजे से शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेन अगले दिन गुरुवार को 1886 किलोमीटर की दूरी तय करके लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर दोपहर 01:15 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन अब 29 जून को किया जाएगा।

इसी तरह से 02103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 27 जून सोमवार को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन सोमवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 05:15 बजे प्रस्थान कर कल्याण, नासिक, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, रानी कमलावति, बीना, रानी लक्ष्मीबाई, उरई, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औंरिहार, मऊ, बेलथरा रोड, भटनी, देवरिया सदर होते हुए दूसरे दिन मंगलवार को गोरखपुर स्टेशन पर शाम 05:15 बजे पहुंचेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि यात्रियों की लगातार मांग को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का संचालन गोरखपुर स्टेशन से शुरू कर दिया गया है। ट्रेन में अप-डाउन दोनों तरफ एसएलआरडी के 02 कोच, एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01, एसी द्वितीय श्रेणी के 01, एसी तृतीय श्रेणी के 05, स्लीपर के 11, सामान्य श्रेणी के 03 कोच सहित कुल 23 बोगियां होंगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular