Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़ में पुत्र ने पिता और भाई की गोली मारकर हत्या की

आजमगढ़ में पुत्र ने पिता और भाई की गोली मारकर हत्या की

आजमगढ़ (हि.स.)। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव में बीती रात खर्चे व प्रापर्टी के विवाद में पुत्र ने अपने पिता व भाई की गोली मारकर हत्या कर दिया । वहीँ अपनी चाची को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। देर रात पुलिस पुलिन आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव निवासी मनोज सिंह मंगलवार की रात अपने पिता श्रीनरायण सिंह से प्रापर्टी व खर्चे को लेकर विवाद हो गया। विवाद के समय उसका भाई मनीष सिहं भी मौके पर पहुंचा। इसी दौरान मनोज सिंह आक्रोशित हो गया और उसने घर रखी अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपने पिता श्रीनरायण सिंह और भाई मनीष को गोली मार दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीँ बीच बचाव को आयी चाची को लाठियों से बुरी तरह पीटा जिससे वे लहुलूहान हो गया। स्थानीयों की सूचना के बाद देर रात मौके पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे भारी पुलिस बल गांव में पहुंचा और शव को अपने कब्जे मेँ लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि मनोज सिहं एक वर्ष पूर्व फौज से सेवानिवृत्त हुआ है। इसके पिता श्रीनरायण सिंह भी फौज में थें । प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि मनोज सिंह के भाई मनीष को उसकी चाची ने करीब 6 वर्ष की उम्र में गोद ले लिया था। मनोज सिंह प्रापर्टी व घर के खर्चे को लेकर पिता से कहासुनी के बाद लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर पिता और भाई की हत्या कर दिया और चाची को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी मनोज सिंह को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है ।

राजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular