Saturday, October 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर महोत्सव को लेकर बोले सांसद रवि किशन, स्थानीय कलाकारों को दिया...

गोरखपुर महोत्सव को लेकर बोले सांसद रवि किशन, स्थानीय कलाकारों को दिया जाये मौका

गोरखपुर (हि.स.)। भाजपा सांसद रवि किशन ने गुरुवार को गोरखपुर महोत्सव स्थल के निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा अपने संसदीय क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
जनपद में 12 और 13 जनवरी को होने वाले गोरखपुर महत्सव स्थल का निरीक्षण करने के बाद सांसद रवि किशन ने अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कई बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिए। 
श्री किशन ने कहा कि कार्यक्रम समयबद्ध और नियोजित तरीके सफल बनावें। सभी तरह के स्थानीय कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं और स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाए। कोरोना का संकट है ऐसे में बड़ी ही सावधानी से सभी कार्यक्रम आयोजित कराए जाए।  पिछली बार की तरह इस बार समारोह उतना भव्य तो नहीं होगा, लेकिन इस बार अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों को ही मंच देने की तैयारी है। 
मुक्त काशी मंच और प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया
सांसद ने बौद्ध संग्रहालय की कई परियोजनाओं के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से अन्य योजनाओं पर भी चर्चा की। मुक्त काशी मंच और प्रेक्षा गृह का भी निरीक्षण किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular