Monday, May 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर : जनता दरबार में पहुंच फरियादियों ने मुख्यमंत्री को सुनाया दर्द

गोरखपुर : जनता दरबार में पहुंच फरियादियों ने मुख्यमंत्री को सुनाया दर्द

– हिन्दू सेवा आश्रम में लगाया गया जनता दरबार

गोरखपुर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दरबार लगाया। दूर-दूर से आये फरियादियों की फरियाद सुनी और अधिकारियों को मामलों के त्वरित निस्तारण का निर्देश देकर उनके दुखते दर्द पर मरहम लगाया।

हिन्दू सेवा आश्रम में लगे जनता दरबार में लगभग 500 कतारबद्ध फरियादी बैठे थे। इसी बीच योगी आदित्यनाथ ने वहां प्रवेश किया और फरियादियों से मुखातिब होने लगे। एक-एक कर सभी फ़रियादियों के पास पहुंचे और उनके दुख दर्द को सुना। उनकी बातों को गंभीरता से सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद आला अधिकारियों को मामलों के त्वरित निस्तारण का निर्देश देते रहे। फरियादियों के दुख दर्द को थोड़ा कम किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिन की शुरुआत गो-सेवा और ब्रह्मलीन गुरुओं के पूजन से किया। पूजन पाठ के बाद वे सीधे जनता दरबार पहुंचे और एक-एक कार सभी फरियादियों के पास पहुंच उनकी बातों को ध्यान से सुना।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular