Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर: घर के बाहर सो रहे तीन लोगों को बेकाबू डंपर ने...

गोरखपुर: घर के बाहर सो रहे तीन लोगों को बेकाबू डंपर ने रौंदा, मौत

– हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया

गोरखपुर (हि.स.)। कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में एक बेकाबू डंपर घर के बाहर सो रहे तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

यह घटना कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर की है, जहां पैडलेगंज जाने वाली रोड पर शुक्रवार की भोर में एक अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे पलट गया। घसीटते हुए वह घर के बाहर सो रहे लोगों के ऊपर चढ़ते हुए निकल गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसके पहले डंपर ने पिकअप को भी टक्कर मारी थी। मौके से पुलिस ने डंपर सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों में एक नगर निगम का कर्मचारी बताया जा रहा है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

पुनीत/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular