Monday, October 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद में मॉडिफाइड डांसिंग कार स्कॉर्पियो सीज, 41 हजार पांच सौ रुपये...

गाजियाबाद में मॉडिफाइड डांसिंग कार स्कॉर्पियो सीज, 41 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना

गाजियाबाद (हि.स.)। गाजियाबाद पुलिस ने टीला मोड़ थाना इलाके में अराजकता फैलाने पर मॉडिफाइड डांसिंग कार स्कॉर्पियो को सीज करके 41 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी किया है। 
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जिले में वाहनों पर आपत्तिजनक चिन्ह, लेख, इशारे प्रदर्शित करने तथा अनैतिक रूप से मॉडिफाइड करा कर अराजकता फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए है। इसी क्रम में थाना टीला मोड़ पुलिस ने एक डांसिंग कार स्कॉर्पियो को सीज किया गया है। साथ ही 41 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी किया है। उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को लगातार अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular