Monday, April 20, 2026
Homeखेलक्रिकेट जगत ने सचिन को उनके 49वें जन्मदिवस की दी शुभकामनाएं

क्रिकेट जगत ने सचिन को उनके 49वें जन्मदिवस की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली(हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवर पर क्रिकेट जगत नो उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ट्विट किया, “एक महान खिलाड़ी और एक बेहतर इंसान। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सचिन, भगवान का आशिर्वाद आप पर बना रहे।”

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने भी तेंदुलकर को बधाई देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और कहा कि मास्टर ब्लास्टर द्वारा दिखाए गए जुनून ने खेल के प्रति अरबों लोगों को प्रेरित किया है।

जय शाह ने ट्वीट किया, “उस शख्स को जिसने क्रिकेट के प्यार के लिए दुनिया भर में अरबों लोगों को एकजुट किया, जिसका मैदान पर जादू और मैदान के बाहर उदारता कई लोगों को प्रेरित करती है। जन्मदिन की आपको शुभकामनाएं।”

तेंदुलकर की पूर्व आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने भी ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और ट्वीट किया, “एक राष्ट्र का गौरव और अरबों लोगों के लिए एक भावना। जन्मदिन मुबारक हो सचिन।”

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी मास्टर ब्लास्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हमेशा-प्रेरणादायक और महान सचिन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

भारत के पूर्व टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ट्वीट किया, “जन्मदिन मुबारक हो सचिन! आप हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों से युक्त रहें।”

महाराष्ट्र में जन्मे इस खिलाड़ी ने 16 साल की उम्र में 15 नवंबर 1889 को अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उसी साल 18 दिसंबर को उन्होंने अपना पहला वनडे मैच खेला था।

सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 15,921 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने टेस्ट में 51 टेस्ट शतक बनाए, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा अब तक का सबसे अधिक शतक है।

टेस्ट क्रिकेट के अलावा, सचिन ने वनडे प्रारूप में भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं। वह एकदिवसीय में सर्वाधिक रनों की सूची में सबसे ऊपर है, जिसमें कुल 18,426 रन हैं, जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल हैं।

अपने लंबे करियर के दौरान, सचिन ने छह विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह 2011 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे।

100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने का भी ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है और टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में सबसे अधिक शतक दर्ज करने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। वह 50 ओवर के प्रारूप में दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी थे।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular