Monday, April 20, 2026
Homeमनोरंजनअनुपम खेर ने की पीएम मोदी से मुलाकात, सौंपी माँ की भेंट

अनुपम खेर ने की पीएम मोदी से मुलाकात, सौंपी माँ की भेंट

दिग्गज फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी माँ का भेजा हुआ उपहार भेंट किया। अनुपम खेर की माँ दुलारी खेर ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए रुद्राक्ष की माला भेजी थी, जिसे प्रधानमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

अनुपम खेर ने इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा-‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। आज आपसे मिलकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। आप देशवासियों के लिए दिन रात जो मेहनत कर रहे हैं, वो प्रेरणात्मक है! जिस श्रद्धा के साथ आपने मेरी माँ द्वारा आपकी रक्षा के लिए भेजी रुद्राक्ष की माला स्वीकार की वो हम हमेशा याद रखेंगे। जय हो। जय हिंद!

प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने अनुपम खेर को टैग करते हुए लिखा- ‘बहुत-बहुत धन्यवाद अनुपम खेर जी। यह आदरणीया माताजी और देशवासियों का आशीर्वाद ही है, जो मुझे मां भारती की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहता है।’

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अनुपम खेर प्रधानमंत्री मोदी के समर्थक हैं और समय-समय पर खुलकर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी करते हैं। वहीं, अनुपम खेर के वर्कफ़्रंट की बात करे तो वह आखिरी बार फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में नजर आये थे। अनुपम खेर जल्द ही फिल्म ‘ऊंचाई’ और ‘नौटंकी’ में अभिनय करते नजर आएंगे।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular