नई दिल्ली (हि.स.)। कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान के तहत देश में बीते 24 घंटे के दौरान 08 लाख से ज्यादा टीके लगाये गये। इसके साथ देश में अब तक 177 करोड़ 79 लाख टीके लगाये जा चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बुधवार सुबह तक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 177 करोड़, 70 लाख नि:शुल्क खुराकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। राज्यों के पास अभी भी टीके की 14.45 करोड़ खुराक मौजूद हैं।
विजयालक्ष्मी
