Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकोरोना महामारी में श्रमिकों ​के कारण ही 27 राज्यों को भेजा सेनिटाइजर...

कोरोना महामारी में श्रमिकों ​के कारण ही 27 राज्यों को भेजा सेनिटाइजर : मुख्यमंत्री योगी

भारतीय मजदूर संघ के लिए राष्ट्र सर्वोपरि : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी के वक्त श्रमिकों के कारण ही उत्तर प्रदेश ने 27 राज्यों को सेनिटाइजर भेजवाया। इसके अतिरिक्त पीपीई किट भी कई राज्यों को भेजवाया गया।  उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के 35वें त्रैवार्षिक अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में वर्चुअल सम्बोधित करते हुए कही। 
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्चुअल ही सही आज भारतीय मजदूर संघ के लोगों से संवाद का अवसर मिला। भारतीय मजदूर संघ के अधिवेशन के लिए उन्हें बधाई देता हूं। अखिल भारतीय स्तर पर भारतीय मजदूर संघ ने बहुत सारे कार्य किए हैं।
  उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्रहित, श्रमिक हित, उद्योग हित के कारण आज भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा संगठन है। और इस संकट काल में भी पूरी मेहनत के साथ कार्य करता हुआ दिख रहा है। 
 कहा कि भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों के मुख से आज तक नकारात्मक चर्चा नहीं सुनी। उनके पदाधिकारी मुझे श्रमिक हित में सुझाव देने आते रहते हैं और सकारात्मक बातों पर राष्ट्रहित में अपनी स्वीकृति दे देते हैं।
उन्होंने कहा कि देश हित पहले, उद्योग हित साथ में और श्रमिक हित के लिए मजदूर संघ निरंतर कार्य कर रहा है। महान विचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी ने देश को जो विचार दिए थे, आज भारतीय मजदूर संघ उनके सपनों को सच करने में लगा हुआ है। 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने श्रमिकों के हित में कई निर्णय लिए और आगे भी श्रमिक हित का ध्यान रखते हुए निर्णय लिए जाएंगे। सरकार की मंशा श्रमिकों को लाभ पहुंचाने की है।
उन्होंने श्रमिकों के हित में किए गए कार्यों को बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी श्रमिकों को दुर्घटना में उनके परिवार के सदस्यों को दो लाख की सामाजिक सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। प्रत्येक श्रमिक को पांच लाख के स्वास्थ्य बीमा कवर देने का निर्णय भी प्रदेश सरकार ने लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular