Thursday, April 23, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलकोरोना महामारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को किया गया सम्मानित

कोरोना महामारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को किया गया सम्मानित

मनोज तिवारी

अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में फैजाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में कोरोना महामारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, अयोध्या विधानसभा के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व विशिष्ट अतिथि आईपीएस अधिकारी सीओ सिटी निपुण अग्रवाल उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में डीएम व एडीएम कार्यालय के समस्त कर्मचारियों को जिलाधिकारी व विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विधायक व जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान ड्रग एसोसिएशन के योगदान एवं सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टि का लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सही समय पर उठाए गए कदमों तथा जिला प्रशासन द्वारा उसका ससमय बेहतर क्रियान्वयन कराते हुए लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के बारे में बताते हुए इसमें सहयोग करने वाले जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं, ड्रग एसोसिएशन के साथ-साथ अन्य सभी सहयोगियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय जिला प्रशासन की सभी टीमें पूरी तन्मयता के साथ अपना-अपना कार्य कर रही है। घर पर उपचार लेने सभी रोगियों से नियमित रोजाना उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। उन्हें बेहतर चिकित्सीय सुविधा एवं सुझाव के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले औषधियां एवं अन्य दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस सम्मान समारोह में रामनाथ जायसवाल, दिलीप अग्रहरि, शोभित कपूर, गौरव जायसवाल के साथ-साथ संस्था को दान देने वाले मोहित अग्रहरि, रवि कपूर, विनय कुमार रस्तोगी, रवि सिंह, विकास सिंह, रवि कपूर, आनंद कुमार, गोसाईगंज से राम जी सोनी, अमित कुमार, रूमी जकी, राकेश सोनी, विकास अग्रवाल, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, निर्मल कुमार रस्तोगी, विनोद यादव, अभय कुमार यादव, संजय कुमार जयसवाल, रामकृष्ण गुप्ता, आनंद स्वरूप, आनंद कुमार गुप्ता, सैयद मोहम्मद राशिद, अमित कुमार त्रिपाठी, सचिन सोनी और कोषाध्यक्ष अनूप कुमार सोनी उपस्थित रहे। सभा का संचालन महामंत्री आनंद अग्रहरि और अध्यक्षता अध्यक्ष अवि आनंद ने किया। मीडिया प्रभारी शरद कुमार सिंह और वीरेंद्र जायसवाल द्वारा सम्मान समारोह में मदद किया गया। अंत में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा सीओ सिटी निपुण अग्रवाल और जिलाधिकारी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समारोह के दौरान स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर जिलाधिकारी, विधायक और सीओ सिटी का सम्मान किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular