Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकृषि कानूनों की वापसी के समर्थन में व्यापारी सड़क पर उतरे, सरकार...

कृषि कानूनों की वापसी के समर्थन में व्यापारी सड़क पर उतरे, सरकार को दिया धन्यवाद

वाराणसी (हि.स.)। कृषि कानूनों की वापसी पर रविवार को व्यापार मंडल ने हर्ष जताया है। संगठन के अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा के नेतृत्व में सिगरा चौराहे पर जुटे व्यापारियों ने कानूनों की वापसी पर केन्द्र सरकार का समर्थन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

व्यापारी नेता ने आंदोलन में मृत किसानों को शहीद का दर्जा देने, सम्मानपूर्वक मुआवजा देने की मांग कर कहा कि केन्द्र सरकार देर आये दुरुस्त आये की तरह से किसानों की मांगों को मान लिया। सरकार ने किसान बिल को वापस लेने का जो फैसला लिया है और किसानों से स्वयं प्रधानमंत्री ने आगे आकर जिस तरह से क्षमा मांगी हैं, वह सराहनीय पहल है। प्रधानमंत्री ने किसानों सहित देशवासियों का दिल जीत लिया है। व्यापार संगठन ने केंद्र सरकार से यह भी मांग की है कि जो भी धरनारत किसानों के ऊपर मुकदमें हुए हैं। उसे जल्द से जल्द वापसी की तैयारी की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular