Monday, May 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेश किसानों के पुआल में लगी आग, लाखों का नुकसान

 किसानों के पुआल में लगी आग, लाखों का नुकसान

हाथरस (हि.स.)। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में करीब छह से अधिक किसानों के भूसे और पुआल में आग लग गई। जिससे किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पवलोई से लेकर भगराया तक अज्ञात कारणों से कई किसानों के भूसे और पुआल में आग लग गई। मामले की जानकारी तब हुई जब सुबह कुछ ग्रामीण खेतों की तरह टहलने के लिए जा रहे थे। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से किसानों का लाखों रुपये की कीमत का भूसा और पुआल जलकर राख हो चुका था।

लकी

RELATED ARTICLES

Most Popular