किंजल ने रोशन किया जिले का नाम

संवाददाता

गोण्डा। वजीरगंज विकास खंड के ग्राम खिरिया पोस्ट मजगवां की रहने वाली किंजल सिंह ने जिले का नाम रोशन किया है। किंजल सिंह ने आईएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 98.5 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। किंजल लखनऊ के गोमती नगर स्थित सिटी मांटेसरी मेन ब्रांच में आईएससी बोर्ड इंटरमीडिएट की स्टूडेंट थी। किंजल की माता गृहणी और पिता कमलेश सिंह पुलिस विभाग के एटीएस में थे। हाल ही में त्यागपत्र देकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं। किंजल ने बताया कि उसका मुख्य उद्देश्य सिविल सर्विस में आकर अपने जिले और अपने माता-पिता का नाम रोशन करना है।

error: Content is protected !!