गाजियाबाद (हि.स.)। कार की छत पर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। यातायात पुलिस ने युवक की स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पांच हजार रुपये का चालान किया है।
एसपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कार की छत पर अपनी जान जोखिम में डालकर एक युवक स्टंट बाजी करते हुए डांस करता हुआ दिखाई दे रहा। यह कार विपिन कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिनका यातायात नियमों से खिलवाड़ किए जाने के आरोप में ऑनलाइन 5000 का चालान कर दिया गया है।
फरमान अली
