Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकार की छत पर नाचना पड़ा भारी, खाई जेल की हवा

कार की छत पर नाचना पड़ा भारी, खाई जेल की हवा


पुलिस ने पांच हजार का जुर्माना भी ठोका

गाजियाबाद (हि. स.)। गाजियाबाद में 5 छात्रों को कार पर खड़े होकर नाचना भारी पड़ गया । पुलिस ने न केवल उन्हें जेल की हवा खिला दी बल्कि कार के मालिक पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा दिया।

यह घटना कविनगर औद्योगिक क्षेत्र की है। पुलिस अधीक्षक यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि कुछ युवकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन कर गाडी की छत पर खडे होकर नाचने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुये वाहन संख्या यूपी 14 सीएस 3223 का यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 20 हजार रुपये का चालान किया गया है तथा 05 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी युवक खुद को छात्र बता रहे हैं और अपने किए की माफी मांग रहे हैं।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular