Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते समय दो लड़किया डूबी, परिजनों में...

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते समय दो लड़किया डूबी, परिजनों में कोहराम

चौबेपुर बभनपुरा के गंगा सोता पर हादसा, छोटी बहन को बचाने में बड़ी भी गहरे पानी में समाई

वाराणसी (हि.स.)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव में सोमवार को गंगा स्नान के दौरान दो लड़किया डूब गई। साथ आई महिलाओं के शोर पर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से गंगा में लड़कियों की तलाश में जुट गई है।

कार्तिक पूर्णिमा पर गौराकलां गांव निवासी श्यामू मौर्या की बेटी अन्नू (11) और लल्लन मौर्या की बेटी वैशाली मौर्या (18) भी गांव की महिलाओं और लड़कियों के साथ बभनपुरा स्थित गंगा के सोता में स्नान करने गई थी। सोता में नहाते समय अचानक अन्नू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगी । यह देख वैशाली उसे बचाने के लिए पानी में उतरी तो गहरे पानी में अन्नू और वैशाली दोनों डूब गईं। सूचना पर चौबेपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह वहां पहुंचे और गोताखोरों की मदद से दोनों लड़कियों की खोजबीन शुरू कराई। घटना की जानकारी पर लड़कियों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ पड़ोसी भी सोता पर पहुंच गये।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular