Tuesday, August 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में हो सकती है ठंड की वापसी

कानपुर में हो सकती है ठंड की वापसी

-मौसम विज्ञानियों का अगले दो दिनाें में तापमान में गिरावट का अनुमान

कानपुर(हि.स.)। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच रविवार को सुबह से धूप निकली हुई है। लगभग डेढ़ माह बाद दिन का पारा 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। हालांकि मौसम विज्ञानियों ने चेताया है कि एक बार फिर शहर के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

औद्योगिक नगरी में शनिवार को अधिकतम पारा 24.2 से बढ़कर 25.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। तापमान में वृद्धि तब हुई जब उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान चढ़ना बताया जा रहा है। दो से तीन दिनों में पारा फिर गिर सकता है।

सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने रविवार को बताया कि इस वर्ष सर्दी में बारिश कम होने से संकट बढ़ा है। बीते चार वर्ष में देश में जनवरी 2019 में 18.5 मिमी, 2020 में 28.3, जनवरी 2021 में 20.2 मिमी और 2022 में 39.5 मिमी बारिश हुई। इस तरह यह पिछले पांच साल में सबसे कम बारिश वाला जनवरी माह साबित हुआ। जनपद में बेहद खराब स्थिति रही है। दिसम्बर से अब तक फरवरी में करीब 18 मिमी. बारिश ही दर्ज हुई है। इस माह अभी बारिश की संभावना शेष है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular