कानपुर (हि.स.)। नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गंगा बैराज के पास चेकिंग के दौरान पुलिस व स्वॉट टीम की वाहन सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की घेराबंदी कर बदमाशों की फायरिंग का जवाब दिया। जिसमें एक लुटेरे के पैर में गोली जा लगी। जबकि साथी अंधेरे में भाग निकला। पुलिस ने घायल लुटेरे से शराब ठेके से लूटपाट की घटना में 50 हजार की रकम बरामद कर ली है। जबकि साथी की तलाश तेज कर दी है।
जनपद में लुटेरों की सूचना पर डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति की स्वाट टीम व थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा गंगा बैराज पर सिंचाई विभाग के निर्माणाधीन भवन के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटस साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये, जिन्हें रोका गया तो मोटर साइकिल न रोकते हुये भागने लगे। शक के आधार पर उनका पीछा किया गया। पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में मोटर साइकिल सवार एक बदमाश को पैर में गोली लगी और वह गिर गया। इस दौरान उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
डीसीपी पश्चिम ने बताया कि, पूछताछ में घायल बदमाश की पहचान जावेद उर्फ कलवा उर्फ समीर नि0 काकादेव है। जावेद व उसके साथी द्वारा कुछ दिन पूर्व थाना नवाबगंज क्षेत्र में शराब सेल्समेन के साथ हुई लूट व चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। मौके से एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक मिस कारतूस, एक खोखा कारतूस, लूटा हुआ बैग जिसमें कुछ कागजात व 50 हजार रूपये नगद व एक अदद मोडिफाईड मोटर साइकिल बरामद हुयी है। घायल बदमाश को उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में हैलट अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हिमांशु/मोहित
