झांसी (हि.स.)। रविवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरूआ सागर में आयोजित आरोग्य मेले का निरीक्षण किया।
निरीक्षणोंपरान्त बरूआसागर नगर भ्रमण के दौरान दुर्ग के किनारे रॉबिनहुड आर्मी एनपीओ (नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाईजेशन) द्वारा गरीब बच्चों को पढ़ाते हुए देखा। जानकारी करने पर एनपीओ के प्रतिनिधि रूपम सोनी द्वारा बताया गया कि मूल रूप से हमारी संस्था स्लम एरिया एवं फुटपाथ पर रहने वालों, गरीब बच्चों, मजदूरों आदि निर्धन वर्ग को अपने पैसे से निःशुल्क खाना वितरण का भी कार्य करती है।
इस मौके पर अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद द्वारा अपने पॉकेट से कुछ रुपए देकर बिस्कुट, केला आदि मंगाया गया और जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार आदि के साथ बच्चों में केले एवं बिस्कुट का वितरण किया। जिलाधिकारी द्वारा एनपीओ के सदस्यों का उत्साहवर्धन कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्याें को सराहा तथा हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
महेश
